– लोगों ने जूनियर इंजीनियर का पुष्पमाला पहनाकर किया स्वागत

बुलंदशहर : ।भारत पुष्प। जनपद के पहासू ब्लॉक में तैनात एडीओ (पंचायत) सत्यपाल सिंह के पुत्र केपी सिंह लोधी का दिल्ली विकास प्राधिकरण में जेई के पद पर चयन हुआ है। रविवार को समाज एवं लक्ष्य समिति बुलंदशहर के पदाधिकारियों ने आवास पर पहुंचकर फूलमाला पहनाकर और बुक्का देकर उनको बधाई दी। जेई के पद पर चयन होने पर जनपद बुलंदशहर के साथ साथ समाज का नाम रोशन किया है। बुलंदशहर के मूल निवासी सत्यपाल सिंह लोधी वर्तमान में पहासू ब्लॉक में एडीओ पंचायत के पद पर तैनात हैं।रविवार को सत्यपाल सिंह ने बताया उनके पुत्र केपी सिंह का दिल्ली विकास प्राधिकरण में जूनियर इंजीनियर के पद पर नियुक्ति हुई है। लक्ष्य समिति बुलंदशहर के पदाधिकारियों ने वार्ड 16 के सभासद देवपाल सिंह लोधी के आवास नवनियुक्त जूनियर इंजीनियर का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जहां लक्ष्य समिति के संरक्षक रत्न सिंह लोधी के निर्देश पर जिलाध्यक्ष सुनील सिंह लोधी, नानक चंद लोधी प्रिंसिपल लोक किसान इंटर कॉलेज परवाना, किशोर लोधी, पवन लोधी, प्रवेन्द्र लोधी, भरत सिंह लोधी, सचिन लोधी जूनियर इंजीनियर केपी सिंह लोधी को पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया। जहां सभी ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। समिति के जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने बताया केपी सिंह लोधी ने जनपद के साथ साथ लोधी समाज का नाम रोशन किया है।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *