खुर्जा। ।भारत पुष्प। कोतवाली नगर क्षेत्र के जंक्शन रोड स्थित शारदा मैरिज होम के सामने अग्रवाल किराना स्टोर की दुकान का शटर तोड़कर चोरों ने हजारों रुपए की नगदी व सामान की चोरी की घटना को अंजाम दे डाला पीडित दुकान स्वामी को घटना की जानकारी सुबह दुकान पहुंचने पर हुई पीड़ित दुकान स्वामी ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है पीड़ित दुकान स्वामी सचिन गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि वह रात्रि में लगभग 11:00 बजे अपनी दुकान बंद करके अपने घर चले गए रात्रि में चोरों द्वारा उनकी दुकान का शटर तोड़कर दुकान के गले से 30000 की नगदी वह दुकान में रखी लगभग 25000 रुपए की सिगरेट चोरी कर ले गए उन्होंने बताया की चोरी की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है।

यहां यह उल्लेखनीय है कि पीड़ित की दुकान सफाखाना पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर है एवं पूरी रात्रि में वाहनों की आवाजाही भी बनी रहती है उसके बावजूद चोरों ने बेखौफ होकर घटना को अंजाम दे दिया है जिससे पुलिस की कार्यशैली पर प्रश्न चिन्ह अंकित हो रहा है।

Loading

Spread the love

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *