खुर्जा: ।भारत पुष्प। श्री स्वामी हरिदास संकीर्तन मंडल खुर्जा के तत्वाधान में भक्तों ने गोवर्धन एवं वृंदावन की यात्रा की। बताया गया कि गोवर्धन महाराज जी की परिक्रमा मार्ग में भक्तजन भजन कीर्तन करते हुए, प्रभु के रस में मस्त होकर नृत्य करते हुए निकले। इस अवसर पर अमित कुमार वर्मा तथा चंद्र प्रकाश वर्मा ने गोवर्धन में एक विशाल भंडारे का भी आयोजन किया। इस अवसर पर सोनू पंडित पुजारी गोवर्धन मंदिर खुर्जा, कुलदीप शर्मा, धीरज सोनी, पवन सोनी, शिवकुमार शर्मा, जगदीश प्रसाद वर्मा, बृजमोहन वर्मा, मनीष वर्मा, योगेश वर्मा, प्रमोद भारद्वाज गुरुजी, महेश चौधरी, डीसी गुप्ता, मनीष तायल, विक्रम सिंह, बंटी सैनी, रविंद्र प्रजापति, पूनम चौहान, रेखा सोलंकी, जनता सोलंकी, सावित्री चौधरी, सरिता रानी गुप्ता, पीयूष गर्ग, नेहा अग्रवाल, अजय कौशल, वसंत कानोडिया, लक्ष्मी कानोडिया, चेतन अग्रवाल आदि का विशेष सहयोग रहा।
![]()
