बुलंदशहर। ।भारत पुष्प। हाईकोर्ट की इलाहाबाद बेंच ने शिकारपुर विकास खंड के गाँव डोमला हसनगढ़ के गत वर्ष हटाए गए ग्राम प्रधान ऋषिपाल सिंह को बहाल कर दिया। कार्यकाल के अंतिम समय में बहाल होने पर प्रधान समर्थकों में खुशी है। प्रधान के किसी अपराधिक मामले में तिहाड़ जेल मे बंद होने पर बीते वर्ष ऋषिपाल सिंह को तत्कालीन डीएम ने पद से हटा दिया था और उनके रिक्त स्थान पर शिकारपुर विकास खंड के गाँव डोमला हसनगढ़ के निर्वाचित ग्राम पंचायत सदस्य हरीश को कार्यवाहक प्रधान नामित किया था। ग्राम प्रधान ऋषिपाल सिंह ने बताया कि सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने डीएम के पदच्युत संबंधी आदेश को निरस्त कर बहाल करने के आदेश दिए हैं। डीएम द्वारा जारी आदेश में ग्राम पंचायत डोमला हसनगढ़ ऋषिपाल सिंह को प्रधान पद पर पदारूङ किया गया है।
![]()
