खुर्जा। ।भारत पुष्प। हर वर्ष नगर में संपन्न होने वाली श्री रामलीला कमैटी की बैठक दाऊजी मंदिर में आहूत की गई। बैठक में नगर निवासी पुनीत साहनी को पुनः श्री रामलीला कमैटी का वर्ष 2025–26 के लिए प्रधान चुना गया। साथ ही अन्य कार्यकारिणी की भी घोषणा की गई। जिसके अनुसार संरक्षक सेठ अखिलेश जटिया प्रधान पुनीत साहनी उपप्रधान विशाल वाधवा उमाशंकर अग्रवाल जनरल मैनेजर दीपक गर्ग मैनेजर डॉ० सुधांशु दत्त शर्मा मैनेजर अजय शर्मा महामंत्री सचित गोविल मंत्री रवि अग्रवाल व आशीष गोयल कोषाध्यक्ष सचिन बंसल लीला इंचार्ज महेश भार्गव मंदिर इंचार्ज अशोक पालीवाल सह मंदिर इंचार्ज अरूण कुमार गर्ग कस्टोडियन अशोक कुमार सह कस्टोडियन पंकज बंसल बाडा इंचार्ज विकास वर्मा के अलावा कार्यकारिणी सदस्यों में शिव कंसल भगवत पौद्दार प्रेम प्रकाश अरोरा चेतन प्रकाश शर्मा राजेश शर्मा रमाकान्त शर्मा संजय कुमार व अनमोल अग्रवाल रहे। इस दौरान नवनियुक्त प्रधान पुनीत साहनी ने कहा कि जो विश्वास श्री रामलीला कमैटी द्वारा मुझ पर किया गया है उसे मैं पूरे तन मन धन से पूर्ण करूंगा तथा इस वर्ष संपन्न होने वाली रामलीला को और ज्यादा भव्य तरीके से आयोजित कराया जायेगा।
![]()
