टीचर्स कोलोनी मे श्री राधे कृष्ण सेवा समिति ने किया भंडारे का आयोजन

सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। नगर की टीचर्स कोलोनी में श्री राधे कृष्णा सेवा समिति पंजीकृत द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों ने प्रसाद ग्रहण किया। संस्था के सदस्यों व स्वंयसेवकों ने पूरे उत्साह और सेवा भाव से आगंतुकों को प्रसाद परोसा। संस्था अध्यक्ष विभोर गुप्ता ने बताया कि राधे कृष्णा सेवा समिति पंजीकृत का समाज सेवा ही मुख्य उद्देश्य है और ऐसे आयोजनों से लोगों के बीच आपसी सौहार्द व सेवा भावना को बल मिलता है। इस दौरान समिति की ओर से चेयरमैन बिजेन्द्र सिंह एडवोकेट, अध्यक्ष विभोर गुप्ता, उपाध्यक्ष वेद प्रकाश, मीडिया प्रभारी अमर प्रताप सिंह, सलाहकर नीरज शर्मा, सचिव अर्जुन सिंह महासचिव दीपक शर्मा के अलावा अन्य सदस्यों समेत समिति के लोगों का विशेष सहयोग रहा।

Loading

Spread the love

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *