खुर्जा। ।भारत पुष्प। श्री कृष्ण जन्माष्टमी नंदोत्सव कार्यक्रम 2025 के संबंध में एक मीटिंग एवं प्रेस वार्ता आयोजित की गई। बसंत कानोडिया ने बताया कि श्री भक्त हनुमान सेवा समिति ट्रस्ट खुर्जा शाखा एवं श्री स्वामी हरिदास संकीर्तन मण्डल खुरजा के संयुक्त तत्वाधान में 17 अगस्त 2025 दिन रविवार को नंदोत्सव कार्यक्रम ब्रज रसिक श्रद्धेय हीरा पागल गोस्वामी (बृजराज ठाकुर श्री दाऊजी महाराज सेवायत अधिकारी) द्वारा नंदोत्सव एवं मधुर रसोत्सब का अद्भुत आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर पीयूष अग्रवाल (कबाड़ी) ने बताया कि कार्यक्रम वाले दिन सर्वप्रथम खुरजा शहर के श्री स्वामी हरिदास संकीर्तन मण्डल के प्रभु प्रेमी भक्त अपने-अपने मधुर संकीर्तन से प्रभु के चरणों में हाजिरी लगाएंगे।
नवनीत गोयल ने बताया की कार्यक्रम को रोचक बनाने के लिए अंत में नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की बधाई गाई जाएगी जिसमें 11 महिलाएं सिर पर बधाई की टोकरी लेकर गोकुल में बधाई देने आएंगी। नवीन बंसल ने बताया कि मंदिर को भव्य रूप से सजाया जाएगा जो की देखने में ऐसा लगेगा जैसे हम ब्रज में आ गए है। हरिओम गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम के अंत में सभी भक्तों को सुंदर प्रसाद का वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम सफल बनाने के लिए कमेटी के सभी सदस्यों की ओर से शहर की धर्म प्रेमी जनता से अपील की कि वे अपने इस कार्यक्रम में अपने ईस्टमित्रों एवं परिवार के साथ पधारे एवं सुंदर भजनों का आनंद प्राप्त कर बांके बिहारी के भजनों की मस्ती में झूम उठें। राम दिवाकर ने कार्यक्रम के बारे में विस्तार से बताया। मीटिंग में श्री प्रमोद भारद्वाज(गुरुजी), सीपी वर्मा, बसंत कानोडिया, पीयूष अग्रवाल (कबाड़ी), नवनीत गोयल, नवीन बंसल, हरिओम गुप्ता, संजय गर्ग, अजय कौशल, अमन गोविल, कपिल अग्रवाल, रवि अग्रवाल, विकास वर्मा, राम दिवाकर, प्रदीप पंडित (पत्रकार) आदि सदस्य गण मौजूद रहे।
![]()
