सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। थाना सिकंदराबाद पुलिस टीम व बाईक सवार बदमाशों संग हुई मुठभेड में सचिन घायल अवस्था में अपने अन्य साथी सहित गिरफ्तार। पुलिस ने बताया की 05-6 अगस्त 25 को जब सिकंदराबाद पुलिस बिलसूरी ओवर ब्रिज के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग अभियान चला रही थी तभी सामने से आ रहे 2 बाईक सवार दिखाई दिये इनको रुकने का ईशारा किया तो ये शातिर पुलिस को देख इस्माइलपुर गांव की तरफ भागने लगे पुलिस द्वारा पीछा करने पर इन शातिर बदमाशों ने अपने आप को घिरा जानकर पुलिस टीम पर फायरिंग शुरु कर दी जबाबी कार्रवाई व आत्मरक्षा में पुलिस ने भी फायरिंग की तो इस मुठभेड में सचिन नाम का शातिर चोर के पैर में गोली लगने से घायल हो गया घायल को उसके अन्य साथी सहित गिरफ्तार लिया और बताया की इनके कब्जे से 01 बैटरी, शटर काटने के औजार, एक बाईक, एक अवैध तंमचा, जिंदा व खोका कारतूस 2500 रुपये नकद बरामद हुए ओर इनसे पूछताछ में इन शातिर बदमाशों ने अपना नाम घायल सचिन मुरादाबाद व योगेश कासगंज बताया है और बताया की सचिन पर डेढ़ दर्जन व योगेश पर लगभग 1 दर्जन मामले दर्ज है।
जिसमें सचिन पर 6 मामलें सिकंदराबाद थाने में दर्ज थे जिसमें वाछिंत चल रहा था और पुलिस तलाश में थी। इस गिरोह के चार शातिर चोरो को सिकंदराबाद पुलिस ने 24 घंटे पूर्व गिरफ्तार कर लिया था उसी गिरोह के ये दोनों सदस्य है।
![]()
