खुर्जा। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। आजकल नवयुवकों को वीडियो रील बनाकर वायरल करने का भूत चढ़ा हुआ है जाहे जान ही क्यों ना चली जाये या कानून को भी हाथ में क्यों ना लेना पड़े मगर वीडीयो रील जरुर बनायेंगें चाहे जेल ही क्यों ना जाना पड़ें। ऐसा ही एक मामला जिला बुलंदशहर के थाना खुर्जा क्षेत्र से एक वीडीयो वायरल हो रहा है जिसमें 2 युवकों के हाथों तंमचा नजर आ रहा है। लगता है की रोंब झाड़ने व अपने आप को समाज में दंबगई दिखाने के लिए अवैध हथियारों के साथ वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर वायरल की गयी है। यह वायरल वीडीयो खुर्जा क्षेत्र की बतायी जा रही है। इस वायरल वीडीयो के बारे में हमारे संवाददाता को सीओ पूर्णिमा सिंह ने बताया यह मामला संज्ञान आ गया इस वीडीयो की जांच पड़ताल करायी जा रही जो भी दोषी पाये जायेंगे उनके विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी।
![]()
