सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। देहात के गांव सलेमपुर में संचालित कस्तूरबा गांधी स्कूल में राखी प्रतियोगिता का कार्यक्रम आयोजित किया गया।  इस कार्यक्रम मे खंड शिक्षा अधिकारी कुसुम ने  रक्षाबंधन के बारे में विस्तृत जानकारी दी और उसके बाद बच्चों को राखी बांधी और उसके बाद बच्चों ने भी सभी को राखी बांधकर खुशी मनाई और उसके बाद कुसुम मैडम ने राखी प्रतियोगिता में सभी विजेयताओं को पुरस्कार व मिष्ठान वितरण किया ।

बुलंदशहर से मदन लाल परेशान ने भी बच्चों को पटका डालकर सम्मानित किया। इसके बाद सभी छात्राओं ने एक दूसरी बहनों को राखी बांधकर रक्षाबंधन का पावन पर्व मनाया और सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुती दी और अंत में छात्राओं ने पर्यावरण की रक्षा हेतू पेंड़ पौंधें को रक्षासूत्र बांधा। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी कुसुम, मदनलाल परेशान, स्कूल की वार्डन बीना तितोरिया मय स्टाफ के मौजूद रही।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *