खुर्जा। ।भारत पुष्प। गुरूवार को एकेपी डिग्री कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना प्रथम इकाई द्वारा राखी निर्माण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम अधिकारी डा मनु आर्या ने बताया कि यह आयोजन शासन द्वारा निर्देशित हर घर तिरंगा अभियान -2025 के अन्तर्गत आयोजित किया गया है। स्वयं सेविकाओं ने राष्ट्र रक्षा में तैनात भारत के सुरक्षा प्रहरी सैनिकों के हाथों को रक्षा सूत्र सुशोभित करने के लिए राखी निर्माण किया गया। महाविद्यालय की प्राध्यापिका नीलू सिंह ने स्वयं सेविकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि राखी प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्राओं में देशभक्ति की भावना को जागृत करना तथा भारतीय तिरंगे के महत्व को समझाना तथा छात्राओं की रचनात्मकता को प्रोत्साहित करना है।भारतीय संस्कृति, राष्ट्रीय प्रतीकों और तिरंगे के रंगों का सुंदर समन्वय तिरंगा राखी में देखने को मिला। इस अवसर एनएसएस नोडल अधिकारी एकता चौहान, प्रो साहिल, प्रो रेखा चौधरी आदि मौजूद रहीं।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *