खुर्जा: ।भारत पुष्प। बुद्धवार को नगर के दाताराम चौक से भारतीय जनता पार्टी द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। हर घर तिरंगा यात्रा अभियान संयोजक नवीन कुमार माहौर रहे।हर तिरंगा अभियान का शुभारंभ 19 जिलों के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं तिरंगा यात्रा अभियान प्रमुख मानसिंह गोस्वामी ने तिरंगा झंडा दिखाकर किया। उनके साथ  सतीश वाल्मीकि,  खुर्जा नगर मंडल अध्यक्ष सचिन शर्मा, यात्रा प्रमुख अभिषेक गोस्वामी,  संयोजक  नवीन कुमार माहौर, सहसंयोजक सर्वेंद्र पंडित एवं सत्य प्रकाश, पालिका अध्यक्ष अंजना भगवान दास सिंघल,  भगवान दास सिंघल, खुर्जा नगर अध्यक्ष सचिन शर्मा तथा सभासद नरेंद्र कुमार गोस्वामी, सभासद सचिन शर्मा, हरीश गुप्ता, सोनू पंडित, डीसी गुप्ता, पूर्व विधायक विजेंद्र सिंह, रंजना सिंह, महेश भार्गव एवं राहुल राठी, राम दिवाकर, वीरेश शर्मा, संजय वर्मा, प्रेम प्रकाश अरोड़ा आदि का सहयोग रहा।  इस अवसर पर यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, समर्थक, युवक और नगर के नर-नारी, सामाजिक संस्थाओं, स्कूल के बच्चे, विपिन सिसोदिया आदि अपने हाथों में तिरंगा थामे शामिल हुए। यात्रा का माहौल पूरी तरह देशभक्ति से सराबोर रहा। यात्रा में एयर डिफेंस सिस्टम एवं ब्रह्मोस मिसाइल  ट्रैक्टरों पर महान देश भक्तों की प्रतिमाएं  शोभायमान  हो रही थीं। जो शहीदों की कुर्बानियों को याद दिला रही थी। स्थानीय नागरिकों ने यात्रा के दौरान नगर की सड़कों पर जगह-जगह  तोरण  द्वार बनाए और पुष्प वर्षा कर  तिरंगा यात्रा का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने “भारत माता की जय”  भारत के वीर जवानों की जय और “वंदे मातरम्” के गगनभेदी नारे लगाए जिससे देशभक्ति का माहौल और भी प्रबल  हो गया। सभी हाथों में तिरंगा झंडा लेकर चल रहे थे। जो नगरवासियों को हर घर तिरंगा, घर- घर तिरंगा का संदेश दे रहे थे। यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों  जैसे वैशाली एनक्लेव , ककराला, कबाड़ी बाजार, फत्तो बाबली गेट, पदम  सिंह गेट, गांधी रोड होती हुई महर्षि बाल्मीकि चौक जेवर अड्डा पहुंचकर संपन्न हुई। इस अवसर पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष तिरंगा यात्रा प्रमुख मानसिंह गोस्वामी ने कहा कि विश्व के लोकप्रिय नेता भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब से लाल किले  के प्राचीर से हर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ किया है। तब से, यह अभियान आज जन -जन का अभियान बन चुका है, लोगों में तिरंगे के प्रति आकर्षक बढ़ा है। नगर अध्यक्ष सचिन शर्मा  ने कहा कि यह यात्रा 79 वें  स्वतंत्रता दिवस का एक हिस्सा है। खुर्जा नगर पालिका अध्यक्ष अंजना भगवान दास सिंघल ने कहा  कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य जनता में राष्ट्र भक्ति की भावना जगाना है। उन्होंने कहा कि तिरंगा राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। एक देश एक तिरंगा।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *