खुर्जा। ।भारत पुष्प। रोटरी क्लब खुर्जा सिटी द्वारा 13 अगस्त, विश्व अंगदान दिवस पर जन साधारण मे अंगदान के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए पदयात्रा निकल गई। जिसका उद्घाटन हरी झंडी दिखाकर रोटरी निर्वाचित मंडल अध्यक्ष पायल गौण ने किया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि आदमी अपने जीवन में कितना रुपया पैसा दान कर ले परंतु अंगदान से बढ़कर कोई दान नहीं है आपके इस अंगदान से एक व्यक्ति से कई व्यक्ति लाभान्वित होते हैं और उनको नवजीवन मिलता है और किसी को जीवन देने इससे बढ़कर कोई उपकार नहीं है और यह गुप्त दान भी है आपके द्वारा दिया गया अग दान जीवन में किसको काम आएगा यह किसी को पता नहीं। इस अवसर पर विशेष स्थिति के रूप में मंडलीय पदाधिकारी सूर्यभूषण मित्तल, नरेंद्र कुमार शर्मा एवं तुषार कंसल ने भी संबोधित किया।

जिसमें रोटरी क्लब खुर्जा सिटी के कार्यक्रम के संयोजक सुनील गुप्ता, कपिल मित्तल, अदिति गर्ग ने बताया कि अगले चरण में जनरल जागरूकता रैली के बाद के माध्यम से व्यक्तिगत रूप से सभी से संपर्क किया जाएगा और फिर उसके फॉर्म भरवाये जाएंगे। इसके अलावा सहयोगी संस्थाएं इनर व्हील क्लब आफ खुर्जा, इनर व्हील क्लब मंजरी, इंटरेक्ट क्लब खुर्जा सिटी, भारत विकास कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, इंटरेस्ट जीडीएस स्कूल ,रॉट्रैक्ट क्लब खुर्जा सिटी  सैकड़ो की संख्या में स्कूल के बच्चे वह रोटरी संबंध संस्थाओं ने भाग लिया। सब मिलकर  विश्व अंगदान दिवस पर अंग दान के प्रति जागरूकता बढ़ाएं और मानवता की सेवा में एक कदम और आगे बढ़ाएं।

जीवन बचाएं दूसरों के लिए आशाएं जगाएं अंगदान का संकल्प लें। इस दौरान अमित माहेश्वरी, अमित तायल, अनिल बाठला, अनुराग गर्ग, भूपेन्द्र चौधरी, दीपांशु बंसल, हिमांशु अग्रवाल,  जगदीश सैनी, कपिल मित्तल, कृष्ण कुमार सैनी, मनीष बंसल, मोहित शर्मा , नीरज वर्मा, निशांत जिंदल, प्रवीण शर्मा , प्रवीन मित्तल , प्रेम प्रकाश अरोरा, रोहित अग्रवाल, रोहित आहूजा, रोहित सिंघल, रूपेश अग्रवाल,  सचिन बंसल, सुनील गुप्ता, विनोद आहूजा, विशाल गर्ग, विवेक अग्रवाल कल्पना वर्मा, नेहा अग्रवाल रेनू बाठला,पूनम सिंघल संगीता शर्मा, अदिति गर्ग गीता बंसल कल्पना अरोरा  तनु चौधरी,अंजू मित्तल निधि वर्मा, कशिश गुप्ता राखी बंसल, ईशा गुलाटी, कुमकुम सराफ, शीनू शर्मा सुलेखा रस्तोगी, प्रीति गुप्ता वैशाली गुप्ता, ममता अग्रवाल निशा पांडे, मधु, रितु मित्तल शालू ,महिमा आदि उपस्थित रहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *