–पुलिस टीम ने मृत गोवंश को कराया जमींदोस
सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। गांव देहातों व कस्बों में छुट्टा गोवंश सड़कों पर चहलकदमी करते हुए नजर आ रहे है और ये छुट्टा गोवंश नगर से लेकर हाईवे तक पर पसरे यानी आराम करते हुए नजर आते है जिस कारण सड़क पर अवरोध उत्पन्न करते रहते है और इसी कारण एक्सीडेंट भी हो जाते हे। ऐसा ही एक मामला मुहल्ला कायस्थबाड़ा शेखबाड़ा के बीच एमएस इंटर कॉलेज के पास का सामने आया है। सुबह एक छुट्टा बेजुबान गोवंश को एक RMC रोड़ी बदरपुर सीमेंट के मिक्चर से भरे डंफर को चालक ने संड़क पर लेट रहे गोवंश को ना हटाकर धीरे- धीरे कुचल कर काफी दूर तक घसीट कर ले गया और आगे जाकर उस गोवंश को जैसै तैसे बाहर निकाला तो वह गोवंश मृत निकला। इस मामले को देख कायस्थबाड़ा पुलिस चौकी कर्मीयों ने आनन-फानन में जेसीबी मगंवाकर उस गोवंश को जमींदोस करा दिया। ओर उस डंफर चालक को हिरासत में ले लिया। यह घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में केंद हो गयी। आसपास के क्षेत्र के लोगो के अनुसार सुबह तड़के लगभग साढ़े तीन बजे जब यह RMC का डंफर एमएस इंटर कॉलेज में लेंटर डालने के लिए मिक्चर सीमेंट लाया था तभी इस डंफर चालक ने सड़क पर लेटे इस गोवंश को रोंद डाला। ओर उसके बाद पास में लगे बिजली के खंबे को भी तोड़ दिया यह टुटा खंबा पप्पू की बिल्डिंग से टकराकर रुक गया जिससे कोई जनहानी नही हुई मगर बिजली आपूर्ति सुबह से शाम साढ़े पांच बजे तक ठप रही। खंबा बदलने के बाद ही बिजली आपूर्ति हो सकी। अभी यह कहना मुश्किल है की इस चालक के खिलाफ कोन मामला दर्ज करायेगा क्योकि अभी तक मुकदमा दर्ज नही होना बताया जा रहा है।
![]()
