सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। राशन डीलर कार्ड धारकों को कई वर्षों से 1 किलो से 2-3 किलो तक राशन कम देते आ रहे है। अगर कार्ड धारक इसका विरोध करते है तो राशन डीलर अपनी दंबगई दिखाते हुए गाली-गलौज करते है और भुगत लेने की धमकी भी देते है और कभी कभी मारपीट पर भी ऊतारु हो जाते जब कार्ड धारक ऐसे मामलों की शिकायत आला अधिकारीयों से करते तो आला अधिकारी राशन की दुकान सस्पेंड कर देते है फिर भी राशन डीलर अपनी मनमानी करने से बाज नही आते है और कहते है की कही भी चले जाओ हमारा कोई कुछ नही बिगाड सकता है। कम राशन तोलने का मामला सिकंदराबाद देहात के गांव भटपुरा में राशन डीलर रेखा देवी का सामने आया है।
एसडीएम दीपक पाल ने बताया की गांव भटपुरा के कार्ड धारकों द्वारा लगातार शिकायत मिल रही थी की उक्त राशन डीलर राशन कम देता है और उस राशन की दुकान को अन्य दंबग लोग संचालित कर रहे है और राशन कम देने पर हम लोग विरोध करते है तो हम लोगों से अभद्रता व गाली-गलौज करता है और कहता है कि कही भी किसी से भी शिकायत कर दो हमारा कुछ नही होगा और बताया की इस शिकायत को संज्ञान में लेते हुए एसडीएम दीपक पाल ने इस शिकायत की जांच सप्लाई इंस्पैक्टर दैवेद्र सिंह को सौंपी और सभी शिकायतें सही पायी गयी जिसको देखते हुए कार्यवाही करते हुए राशन डीलर रेखा देवी की दुकान सस्पेंड कर दी गयी है।
![]()
