खुर्जा। ।भारत पुष्प। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान द्वारा संचालित श्रीमती सावित्री देवी लक्ष्मी चंद्र सरस्वती विद्या मंदिर जंक्शन मार्ग खुर्जा में 79 वा स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष भगवत स्वरूप गुप्ता एवं प्रबंधक बनारसी दास एवं अन्य पदाधिकारी बंधुओं ने ध्वजारोहण कर की ।

तत्पश्चात विद्यालय में पधारे सभी सम्मानित अतिथिगण बंधुओ ने मां सरस्वती के चित्र सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर सुमन अर्पित किए । विद्यालय के छात्र/छात्राओं ने स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये । कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रभात कुमार गुप्ता ने स्वतंत्रता दिवस के पर्व पर समाज सेवा एवं देश सेवा का संकल्प लेने का आह्वान किया ।
![]()
