खुर्जा। ।भारत पुष्प। सतनामी कन्या विद्यापीठ रुकनपुर के प्रांगण में 79 वां स्वतन्त्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सर्वप्रथम डॉ. जय किशोर शर्मा द्वारा ध्वजारोहण किया किया गया तथा राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया। तत्पश्चात विद्यापीठ की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की स्वयंसेविकाओं सविता और नेहा के द्वारा झंडा गीत “झंडा ऊंचा रहे हमारा, विजयी विश्व तिरंगा प्यारा” का सामूहिक गायन कराया गया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ जय किशोर शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि सभी देशवासी अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें, यही शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। विद्यापीठ अध्यक्ष सतगुरु बाबा रोहित कुंवर जी साहिब, सचिव देवेश कुमार, पूर्व प्राचार्य केडी शर्मा ने समस्त स्टाफ व छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बधाई प्रेषित कीं। इस अवसर पर दिव्या चौधरी, पायल शर्मा, निशि शर्मा, भारती शर्मा आदि प्राध्यापिकाओं ने कार्यक्रम के आयोजन में महती भूमिका निभाई । निधि शर्मा, पूजा, शिवानी चौहान, अंशु आदि छात्राओं और परिचर विशन और रैदास ने विशेष सहयोग किया।
![]()
