जहांगीराबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। पुलिस ने लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले 3 शातिर लूटेरों को 12 हजार रुपए सहित गिरफ्तार कर लिया। थाना इंचार्ज रामफल सिंह ने बताया की आज चेकिंग के दौरान लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले 3 शातिर लूटेरों को 12 हजार रुपए सहित गिरफ्तार कर लिया और इसके कब्जे से 12 हजार रुपए नकद, 3 अवैध तमंचे 315 बोर मय 3 जिंदा कारतूस 1 ओटो रिक्शा बरामद हुए है इनके नाम संजय पुत्र पप्पू गांव नंदपुर थाना जुनावई जिला संभल, दूसरा अजयपाल उर्फ उरमान पुत्र विजयपाल गांव बझांगी थाना जुनावई संभल व तीसरा अवधेश पुत्र कल्याण सिंह दंडवाडा जुनावाई संभल के रुप में हुई है और इन लोगो ने 4 अगस्त 25 की रात्री में एक ट्रिररी चालक संग लूट की थी जिसका मुकदमा जहांगीराबाद थाना पर दर्ज था। ओर इनका अपराधिक इतिहास बहुत लंबा है। इस गिरफ्तारी में कोतवाल रामफल, उ0नि नितिन कुमार, हरीश कुमार, हे0का कुर्बान चौहान, शोभाराम, का0 सुखवैद्र सिंह, विवेक कुमार मौजूद रहे।
![]()
