–जनपद में लंगड़ा ओपरेशन लगातार जारी
खुर्जा। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। थाना खुर्जा देहात पुलिस-स्वाट टीम व राहगीरों से छिनैती करने वाले गिरोह के 2 सदस्यों संग हुई मुठभेड में एक शातिर घायल अवस्था में गिरफ्तार हो गया और अन्य साथी फरार होने में कामयाब हो गया पुलिस तलाश में जुटी। क्षेत्राधिकारी पूर्णिमा सिंह ने बताया की 18 अगस्त 25 की रात को जब बुलंदशहर के थाना खुर्जा देहात पुलिस-स्वाट टीम जब किर्रा मोड़ के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी तभी सामने सें एक बाईक पर 02 संदिग्ध आते दिखाई दिये तो पुलिस ने उनको रुकने का ईशारा किया तो वो भागने लगे पुलिस के पिछा करने पर अपने आप को घिरा देख पुलिस पर फायरिंग शुरु कर दी तो पुलिस ने जबाबी कार्यवाही व आत्मरक्षा में फायरिंग की तो जुनेद नाम के बदमाश के पैर में गोली लग गयी और जुनेद को घायल अवस्था मे गिरफ्तार कर लिया।
उसका साथी फरार हो गया जिसकी पुलिस तलाश में जुट गयी और बताया की घायल आरोपी की पहचान जुनेद पुत्र जहीर कोतवाली नगर देहात व दूसरा साथी अरमान पुत्र सराजू के रुप में हुई है और बताया की इनसे पूछताछ में इसने बताया की वह राह चलते लोगो से मोबाइल छीन लेते थे। जिनके खिलाफ खुर्जा में मामला दर्ज है और इनके कब्जे से लूटा गया मोबाइल, अवैध तमंचा व जिंदा व खोका कारतूस बरामद हुए है।
![]()
