खुर्जा। ।भारत पुष्प। चेन्नई में होने जा रहे रोटरी महाकुंभ में रोटरी क्लब खुर्जा शक्ति के पूर्व अध्यक्ष एवं नगर के प्रमुख विद्युत उपकरण व्यवसायी रोटेरियन मनीष वार्ष्णेय को अनुशासक (Sergeant-at-Arms) का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। रोटरी लीडरशिप कॉनक्लेव 22 से 24 अगस्त तक न्यू चेन्नई कन्वेंशन सेंटर में आयोजित होगा, जिसमें 10 देशों से आए 12,500 से अधिक रोटेरियन प्रतिभाग करेंगे। यह आयोजन ऐतिहासिक महत्व का होगा, जिसमें—रोटरी की 200 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण, 100 पिंक ऑटो का वितरण (100 एकल महिलाओं को स्वावलंबन की ओर अग्रसर करने हेतु), 250 नए रोटरी एवं रोटरेक्ट क्लबों की घोषणा (लगभग 5,000 नए सदस्य जुड़ेंगे), तथा एक लाख वर्ग फीट क्षेत्रफल में 250 से अधिक उत्पादों की प्रदर्शनी शामिल है। मनीष वार्ष्णेय को अनुशासन की जिम्मेदारी मिलना न केवल खुर्जा अपितु पूरे जिले के लिए गर्व का विषय है। जिले के समस्त रोटरी सदस्यों में इस उपलब्धि को लेकर हर्ष और उत्साह का वातावरण है।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *