सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। जिला बुलंदशहर मे उद्योग व्यापार मंडल नरेंद्र के संचालक व संगठन नेता राजेंद्र अग्रवाल पर कुछ दंबग लोगो ने जान से मारने की नीयत से हमला बोल दिया था।
उसी मामले को लेकर बुलंदशहर के उद्योग व्यापार मंडल नरेंद्र के कार्यकर्ताओ ने पुलिस को शिकायत की देकर कार्यवाही की गुहार लगायी थी मगर कुछ भी कार्यवाही ना होने पर संगठन के कार्यकर्ताओ में रोष व्याप्त हो गया। उसी मामले को लेकर उद्योग व्यापार मंडल नरेंद्र सिकंदराबाद ईकाई ने एसडीएम कोलोनी रोड़ से विरोध-प्रदर्शन कर नारेबाजी करते हुए रैली निकालकर एसडीएम दीपक पाल को मुख्यमंत्री के नाम का एक ज्ञापन सौंप कर न्याय की गुहार लगाई।
![]()
