सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। भारत विकास परिषद मुख्य शाखा सिकंदराबाद नें नगर के जीटी रोड़ थाने के सामने चेंबर की धर्मशाला पर श्याम रसोई का शुभारंभ किया।
संगठन के मुख्य कार्यकर्ता श्याम शर्मा ने बताया की भारत विकास परिषद मुख्य शाखा सिकंदराबाद ईकाई के तत्वाधान में गरीब लोगों के लिए श्याम रसोई का शुभारंभ किया हे। इस श्याम रसोई में गरीब व बेसहारा लोगो को केवल 5 रुपये में भरपेट खाना मिलेगा और यह श्याम रसोई प्रत्येक रविवार को लगायी जायेगी।
![]()
