सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। नगर के बाजार माधोदास में संचालित प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेंटर शाखा सिकंदराबाद ने अपनी शाखा की राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि की 18 वीं पुण्यतिथी व बंधुत्व दिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन सरकारी अस्पताल बुलन्दशहर के सहयोग से किया। इस रक्तदान शिविर का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने फीता काटकर किया ओर उसके बाद रक्तदान भी किया। संस्था की संचालिका बहन वीके शैली ने बताया की बंधुत्व दिवस व हमारी संस्था की तत्कालीन संचालिका दादी प्रकाशमणि की 18 वीं पुण्यतिथी के अवसर पर सरकारी अस्पताल बुलंदशहर के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन कराया गया।

इस शिविर में 40  दानदाताओं ने 40 यूनिट रक्तदान किया और सभी रक्तदान दाताओं को प्रमाणपत्र व फल-जूस वितरण किया गया और बताया की रक्तदान करने से जरुरतमंदों को सहयोग मिलता है रक्तदान महादान कहलाता है। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने कहा की भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय  स्तर पर चलाये जा रहे बंधुत्व दिवस के अवसर पर जगह जगह रक्तदान शिविर के आयोजन किये जा रहे है। उसी क्रम में इस सेंटर ने रक्तदान शिविर लगाकर एक अच्छी पहल की है जो सराहनीय है। रक्तदान शिविर में बुलन्दशहर के सरकारी अस्पताल से सहरोज एलटी, नितिन एलटी, शाहिद एलटी, डाक्टर तफीम,स्टाफ  इमरान खान, योगेश एलए, ललित व सिकंदराबाद सरकारी अस्पताल से डाक्टर अमित सक्सैना, राजकिशोर एलटी, राहुल पिपिल एलटी, हरवीर, जहीर, फार्मेसीट अनुपम, रहीस, उमेश, देवपाल मौजूद रहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *