खुर्जा। ।भारत पुष्प। श्री गणेश चतुर्थी महोत्सव समिति के सचिव विकास वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि 27 अगस्त को श्री गणेश चतुर्थी के मौके पर नगर के रानी वाला चौक स्थित श्री गोवर्धन मंदिर में श्री गणेश जी महाराज की प्रातः काल से ही पूजा अर्चना की जायेगी। तत्पश्चात दोपहर में श्री गणेश जी महाराज की भव्य शोभायात्रा का पूरे नगर में आयोजन किया जायेगा। उन्होनें बताया कि इसके लिए समिति द्वारा सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।
![]()
