खुर्जा। ।भारत पुष्प। श्री स्वामी हरिदास संकीर्तन मंडल खुर्जा के तत्वाधान में एक संकीर्तन मयी नगर शोभा यात्रा श्री बद्रीनाथ मंदिर पार्क, वेस्ट विनोद नगर दिल्ली मे निकाली गई। इस अवसर प्रमोद भारद्वाज एडवोकेट द्वारा प्रस्तुति “राधा का नाम अनमोल बोलो राधे-राधे” की धुन, प्रमोद भारद्वाज गुरुजी द्वारा प्रस्तुति “मेरी लगी श्याम संग प्रीति यह दुनिया क्या जाने” सीपी वर्मा द्वारा प्रस्तुति “देना है तो दीजिए जनम-जनम का साथ” आदि धुनों से सारा वातावरण भक्ति मय हो गया। नर-नारी, वृद्ध और बच्चे प्रभु की मस्ती में नाचते गाते दिखाई दिए। जो एक अलोकिक छटा का अनुभव हो करा रहे थे। इस अवसर पर प्रमोद भारद्वाज गुरुजी, प्रमोद भारद्वाज एडवोकेट,सीपी वर्मा, एडवोकेट ममता अग्रवाल, विक्रम माहौर, चंचल अग्रवाल, डीसी गुप्ता कांटे वाले, बन्टी सैनी, ललित अग्रवाल, दिनेश कुमार अग्रवाल, कुशल यदुवंशी, मंजु यदुवंशी, विनोद कुमार आदि ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
![]()
