खुर्जा: ।भारत पुष्प। बुद्धवार को श्री सिद्धिविनायक जी की भव्य विशाल नगर शोभा यात्रा, श्री गोवर्धन मंदिर रानी वाला  चौक से प्रारंभ हुई। श्री गणेश जी की प्रतिमा की पूजा एवं हवन  नगर पालिका अध्यक्ष पति भगवान दास  सिंघल ने एवं डोला पूजन तथा शोभा यात्रा का प्रारंभ विधायक मीनाक्षी सिंह एवं राजीव बंसल  ने विधिवत पूजा-अर्चना एवं नारियल फोड़ कर किया। इस अवसर पर विधायक  मीनाक्षी सिंह टीम के साथ उपस्थित रहीं। पंडित सोनू शर्मा व पंडित ओम प्रकाश शर्मा द्वारा  विधि विधान पूर्वक पूजा पाठ कराया गया। अध्यक्ष देवेश वर्मा, सचिव विकास वर्मा, जनरल मैनेजर अभिषेक गोस्वामी, प्रोफेसर वैशाली गुप्ता, चेतन शर्मा, प्रेम प्रकाश अरोड़ा आदि उपस्थित रहे।  प्रशासनिक व्यवस्थाओं में एसडीएम,  सीओ व कोतवाली प्रभारी एवं पुलिस प्रशासन  मौजूद  रहा। सचिव विकास वर्मा ने बताया कि प्रथम पूज्य गणेश जी बुद्धि, रिद्धि-सिद्धि और सौभाग्य के दाता हैं। अध्यक्ष देवेश वर्मा ने बताया कि गणेश चतुर्थी हिंदुओं का एक प्रमुख त्यौहार है। उपाध्यक्ष शेखर वर्मा जी ने बताया कि पुराणों के अनुसार इस दिन भगवान श्री गणेश जी का जन्म हुआ। जनरल मैनेजर अभिषेक गोस्वामी ने बताया कि यह महोत्सव न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र है बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक समरसता का भी प्रतीक है।  जगह-जगह तोरण द्वार बनाए गए। पुष्प वर्षा करके  शोभा यात्रा का स्वागत किया गया तथा जगह-जगह सामाजिक संस्थाओं ने कैंप लगाकर पुष्प वर्षा, प्रसाद एवं जल आदि का वितरण किया।  नगर शोभा यात्रा में गणेश जी, गुरु गोरखनाथ, शेरावाली, हनुमान, राम लक्ष्मण, कृष्ण- अर्जुन, खाटू श्याम, बांके, बाबा की पालकी आदि प्रमुख रहीं। जिन्होंने भक्तों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में महिलाओं, पुरुषों, युवाओं व बच्चों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। राजू बैंड, पंजाबी अखाड़ा, कमल बैंड, नासिक ढोल, चट्टा पार्टी आदि अपनी अलौकिक छटा बिखेर रही थीं। शोभा यात्रा श्री गोवर्धन मंदिर, सब्जी मंडी, मंडी दानगंज, बजाजा बाजार, बिंदा वाला चौक, कबाड़ी बाजार, जेवर अड्डा चौराहा होते हुए पदम सिंह गेट, फिर श्री गंगा मंदिर, श्री हनुमान टीला, देवी मंदिर, गोविंद देव मंदिर, तिल भांडेश्वर  मंदिर, श्री गौरीशंकर मंदिर, राय साहब की हवेली, बजाजा बाजार होती हुई श्री गोवर्धन मंदिर पर संपन्न हुई । नगर शोभा यात्रा  में कुलदीप शर्मा, भुपेन्द्र सिंह चौहान, सुनील आदर्श, डीसी गुप्ता कांटे वाले, शेखर वर्मा, भरत सिंह, सुनील कुमार गौतम, नवीन माहौर, आशीष गुप्ता, कृष्ण गोपाल सर्राफ, भुवनेश उपाध्याय, हरीश वर्मा, अनुभव गुप्ता (रायसहाब). विशाल पोद्दार, पवन गुप्ता, धमेन्द्र पाल सिंह राघव (एड०), डॉ० शलभ शर्मा, हैप्पी वर्मा, राकेश वर्मा, आदित्य गुप्ता, आकाश जैन, गौरव वर्मा, योगेन्द्र गुप्ता, केशव वर्मा, विकास सोनी, एडवोकेट निमिष कुमार गर्ग, शैलेन्द्र वर्मा, दुर्गेश सर्राफ, देवेश शर्मा, दीपक वर्मा, सुधीर वर्मा, चिराग वर्मा, सुमित बंसल, अवधेश वर्मा, मनोज वर्मा, रोहताश दीक्षित, सौरव भरतिया, आशीष यादव, सचिन अग्रवाल, पीयूप खेमका, चिराग गर्ग, विशेष गर्ग आदि का विशेष सहयोग रहा।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *