– करप्शन फ्री इंडिया के कार्यकर्ताओ ने रैली निकाली
बुलंदशहर। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। आरटीओ ओफिस में जमकर हो रहे भ्रष्टाचार को लेकर करप्शन फ्री इंडिया के कार्यकर्ताओं नें हाथों में बैनर लेकर नारेबाजी करते हुए रैली निकालकर आरटीओ ओफिस पर पहुंचे और एआरटीओ सतीश कुमार को चेतावनी देते हुए जल्द भ्रष्टाचार समाप्त कराने की कहते हुए ज्ञापन सोंपा।
करप्शन फ्री इंडिया संगठन के कार्यकर्ताओ का कहना है की एआरटीओ ओफिस में ड्राइविंग लाइसेंस, फिटनेस, आरसी,समेत तमाम कार्यो के एवज में अवैध वसूली यानी रिश्वत मांगी जाती है वहीं अधिकारियों का लोगों के प्रति व्यवहार भी कुशल नही है। वहीं इसके अलावा पहासू स्थित ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर पर में भी मानकों के नाम पर रिश्वत वसूली जाती है। एआरटीओ सतीश कुमार नें इन समस्याओ का जल्द समाधान कराने का आश्वासन दिया। अगस्त क्रांती दिवस के अवसर पर करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक प्रवीण भारतीय के नेतृत्व में यह विरोध प्रदर्शन रैली निकालकर किया।
![]()
