खुर्जा। ।भारत पुष्प। बुधवार को जै़निथ पब्लिक स्कूल में गणेश चतुर्थी का पावन पर्व बड़े ही श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समस्त विद्यालय परिवार ने मिलकर इस शुभ अवसर को अत्यंत उत्साहपूर्वक मनाया। संपूर्ण कार्यक्रम विद्यालय के निदेशक राहुल राठी एवं मैनेजर नीलम राठी के निर्देशन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत गणेश वंदना से हुई, जिसने वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

इसके पश्चात कुछ अध्यापकों ने सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी, जो अत्यंत सराहनीय रही। वहीं, कुछ विद्यार्थियों ने गणेश चतुर्थी पर आधारित कविताएं सुनाकर सभी उपस्थित जनों को भावविभोर कर दिया। संपूर्ण कार्यक्रम का सफल संचालन प्रधानाचार्या गीता डैंग तथा उप प्रधानाचार्या बबीता शर्मा के मार्गदर्शन में हुआ। उनके नेतृत्व में यह कार्यक्रम अत्यंत अनुशासन एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के अंत में सभी को प्रसाद वितरित किया गया तथा विद्यार्थियों को उनके उत्साह और प्रस्तुति के लिए सम्मानित किया गया।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *