–विरोध करने पर किसान की लाठी डंडों से मारपीट कर जान से मारने की दी धमकी
सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। जनपद बुलंदशहर के तहसील सिकंदराबाद देहात के चोला थाना क्षेत्र के गांव दाऊदपुर निवासी प्रदीप सोलंकी पुत्र ओमपाल सिंह की कपास की खड़ी फसल को दंबगों उजाड़ दिया ओर जब किसान नें इसका विरोध किया तो किसान की लाठी डंडो से जमकर मारपीट कर दी। मामले को लेकर किसान ने चोला थाना में प्रार्थना पत्र देकर उन दंबगों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने की गुहार लगायी।
पीड़ित किसान प्रदीप ने बताया की हमारी जमीन का खाता संख्या 172 गाँव दाऊदपुर में है जिस पर कोर्ट में वाद विचाराधीन है और हमने खेत मे कपास बो रखी है और आज 28 अगस्त 25 दिन गुरुवार को लगभग शाम के चार बजे से पांच बजे बीच गांव दाउदपुर निवासी दबंग लोगो ने जाकर खेत में कपास की फसल को उजाड़ दिया इस मामले की सूचना पर हमारी बड़ी भाभी विजय पत्नी जीतपाल और प्रदीप के पिता ओमपाल पुत्र हीरा सिंह खेत पर पहुँचे तो इन लोगो ने इनके साथ लाठी-डंडो, फरसा, जैरी से मारपीट कर लहुलुहान कर दिया इस मारपीट को देख सतीश पुत्र कालीचरन, नीटू पुत्र जगदीश व प्रदीप पुत्र ओमपाल सिंह जो आस पास खेतों में काम कर रहे थे मारपीट होता देख खेत पर पहुँचे तो इन सभी लोगों ने एकजुट होकर इन सबके साथ भी पिटाई की जिसमे सभी लोगो को गम्भीर चोटे आई है। मारपीट के दौरान नीटू पुत्र जगदीश का मोबाईल खेत मे ही खो गया है। जो दबंगों द्वारा गायब करा दिया गया। अन्य ग्रामीणों को आता देख सभी दबंग लोग जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पीड़ित की भाभी ने पूरी घटना अपने फोन में वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर वायरल करते हुए न्याय की गुहार लगाई है। चोला थाना प्रभारी के अनुसार तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है और कुछ लोगों को हिरासत में भी ले लिया गया है और अग्रिम कार्यवाही की जा रही है और इस मामले की वायरल वीडियो उच्च अधिकारियों के संज्ञान में डाल दिया गया है।
![]()
