खुर्जा। ।भारत पुष्प। श्रीजी संकीर्तन मंडल के मीडिया प्रभारी अनुज सोलंकी, किशन जैन, विकास वर्मा ने बताया कि 31 अगस्त दिन रविवार शाम 5:00 बजे दाऊजी मंदिर मंडी दानगंज से श्री राधा अष्टमी के शुभ अवसर पर श्रीजी संकीर्तन मंडल के तत्वाधान में एक विशाल राधा रानी की शोभायात्रा नगर में निकाली जायेगी। यात्रा मंडी दानगंज, ककराला, गांधी रोड होते हुए जेवर अड्डा के रास्ते शारदा जैन अतिथि भवन पहुंचेगी। जहां पर वृंदावन से आए संतों द्वारा राधा रानी का भव्य गुणगान किया जाएगा।
![]()
