–रोड़ जामकर किया विरोध प्रदर्शन

सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। नगर के रेलवे रोड पर संचालित अग्रसेन बालिका इंटर कॉलेज के क्रीडा स्थल भूमि का काफी लंबे समय से चल रहा है जिसमें अग्रसेन प्रबंधन समिती का कहना है की जिस भूमि को नगर पालिका अपना बताती है वह भूमि असल हमारी अपनी है जिसके संपूर्ण कागजात हमारे पास उपलब्ध है और हमारा मुकदमा चल चल रहा है फिर भी नगर पालिका अपनी हठधर्मी व मनमानी करने पर उतारुं हो रही है बार-बार नापतौल करने के लिए जोर लगाते है। उसी क्रम में जब तहसील प्रशासन की टीम उपरोक्त जमीन की नापतौल करने पहुंची तो कोलिज प्रबंधन समिती में हड़कंप मच गया और मौके पर प्रबंधन समिती के प्रबंधक अनिल अग्रवाल व अग्रसेन इंटर कॉलेज के कार्यवाहक प्रधानाचार्य दुर्गेश कुमार गर्ग, डिग्री कोलिज के प्राचार्य जितेंद्र कुमार शर्मा, अग्रवाल पाठशाला के हैड मास्टर केपी सिंह मय स्टाफ के जा धमके और बालिकाओ संग मिलकर तहसील कर्मचारीयों के खिलाफ नारेबाजी कर रोड़ पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन शुरु कर दिया। इस हंगामे को देखकर तहसील कर्मचारी बैरंग लोट गये।

स्कूल प्रबंधन समिति ने नगर एसडीएम व नगर पालिका अध्यक्ष डाक्टर प्रदीप दीक्षित पर आरोप लगाते हुए कहा की आज नगर एसडीएम के आदेशानुसार तहसील कर्मचारी हमारी जमीन की नापतौल करने आये थे ओर इस साजिश में नगर पालिका अध्यक्ष डाक्टर प्रदीप दीक्षित का भरपूर हाथ है यही हमारी जमीन पर जबरन कब्जा कराने की फिराक में लगा हुआ है। जबकी हमारा नगर पालिका से कोर्ट मे वाद चल रहा है उसके बाबजूद भी नगर एसडीएम दीपक पाल ने कोर्ट की अवेहलना कर यह नापतौल कराने के बहाने तहसील टीम द्वारा हमारी जमीन पर नगर पालिका का कब्जा कराना चाहते है ओर चेतावनी देते हुए बताया की अगर नगर एसडीएम इस मामलें को शांत नही कराते है तो उग्र आंदोलन किया जायेगा। मामले की विस्तृत जानकारी हमारे संवाददाता को देते हुए एसडीएम दीपक पाल ने सभी आरोपो को खारिज करते हुए बताया की हम ऐसा कुछ भी नही है हमने उस खाली जमीन की नापतौल इसलिए कराने की कोशिश की ताकी असलियत मालूम हो सके की अग्रसेन कोलिज की जमीन कहां से कहां तक है ताकी उनकी भूमि पर कोई कब्जा ना कर सके और उनका कब्जा दिलाया जा सके और बाकी भूमि जिसकी भी होगी उसको नियमानुसार दी जा सके।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *