खुर्जा। ।भारत पुष्प। श्रीगणेश चतुर्थी महोत्सव संचालन समिति के बैनर तले श्रीगणेश चतुर्थी के महापर्व पर रानी वाले चोक खुर्जा स्थित श्री गोवर्धन मंदिर से श्री सिध्दीविनायक जी की विशाल नगर शोभायात्रा पूर्ण आस्था और हर्षोल्लास से निकाली गई। इसके पश्चात रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसका उद्घाटन पूनम सिंह एवं रितु गुप्ता ने किया। स्टेज पर कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। राधा कृष्ण और शिव पार्वती बनकर सभी का मन मोह लिया।

समिति द्वारा कलाकारों, मुख्य अतिथियों तथा शहर के गढ़ मान्य व्यक्तियों को स्मृति चिह्न एवं पटका पहना कर तथा छप्पन भोग का प्रसाद देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर अभिषेक गोस्वामी, प्रधान देवेश वर्मा, सचिव विकास वर्मा, केशव वर्मा, डीसी गुप्ता, कृष्ण गोपाल सर्राफ, वीरेश शर्मा, शेखर वर्मा, आशीष गुप्ता, सुनील गौतम, सुधीर वर्मा, कुलदीप शर्मा, गिरीश वर्मा, विकास सोनी, आकाश जैन, डॉक्टर शुलभ शर्मा, दुर्गेश सर्राफ, आशीष यादव, पीयूष खेमका, नरेश गोस्वामी सभासद, विपिन सिसोदिया योगेश तायल, राकेश वर्मा, पंडित सोनू शर्मा, पंडित ओमप्रकाश शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *