सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। भारत विकास परिषद संस्कार शाखा द्वारा 24 विद्यालयों में भारत को जानो प्रतियोगिता की लिखित परीक्षा का आयोजन कराया गया। इस प्रतियोगिता में सिकन्द्राबाद नगर व देहात के 3930 विद्यार्थियों द्वारा भाग लिया जिसमें कनिष्ठ वर्ग (कक्षा 6-8) के 1590 व वरिष्ठ वर्ग (कक्षा 9-12) के 2340 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। प्रतियोगिता में भारत के इतिहास, भूगोल, विज्ञान, साहित्य, संस्कृति, धर्म, खेल, कर्रेंट अफेयर्स आदि से सम्बंधित प्रश्नों के उत्तर पूछे गए।प्रतियोगिता OMR शीट के माध्यम से आयोजित की गई। विजेता विद्यार्थियों के मध्य 21 सितम्बर को प्रतियोगिता का अगला चरण आयोजित कर सम्मानित किया जायेगा। इस दौरान अनिल मोघा, वेद प्रकाश गुप्ता, कविता गोयल, ओम नारायण शर्मा, माधुरी गर्ग, नीरू गुप्ता, शिव प्रकाश काका, जुगल किशोर, विवेकानंद सैनी, योगेंद्र शर्मा, ईश्वर चंद्र, भूपेंद्र सैनी सतीश चंद्र गर्ग, विभोर गुप्ता आदि ने विद्यालयों में जाकर परीक्षा आयोजित कराई
![]()
