खुर्जा। ।भारत पुष्प। सोमवार  को सतनामी कन्या विद्यापीठ रुकनपुर के प्रांगण में सतनामी साध धर्म गुरुगद्दी रूकनपुर के उन्नीसवें सतगुरु और सतनामी कन्या विद्यापीठ के संस्थापक बाबा सुरेश चंद्र जी साहिब की पांचवीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर डॉ जय किशोर शर्मा, पायल शर्मा, भारती शर्मा, शरत चंद्र रमोला ने बाबा साहिब के चित्र पर माल्यार्पण व श्रृद्धा सुमन अर्पित किए। साथ ही  सुंदरकांड का सुमधुर पाठ का आयोजन भी किया गया। विद्यापीठ चेयरमैन सतगुरु बाबा रोहित कुंवर जी साहिब, सचिव देवेश कुमार व केडी शर्मा ने इस अवसर पर बाबा साहिब को श्रृद्धांजलि अर्पित की।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *