सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। भारत विकास परिषद् संस्कार शाखा ने शिक्षक दिवस के अवसर पर गुरुवंदन छात्र अभिनन्दन प्रकल्प के अंतर्गत दयावती दीवान सिंह शुक्ल सरस्वती विद्या मंदिर के 06 गुरुओं व 06 छात्रों को पटका पहनाकर श्रीफल , प्रशस्तिपत्र, भारत माता का चित्र भेंट कर सम्मानित किया। इस कार्यक्रम का मंच संचालन विभोर गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में प्रान्तीय चेयरमैन सतीश चंद्र गर्ग ने भारत विकास परिषद का परिचय व संस्कार संयोजक हरशरण शर्मा ने गुरुवंदन छात्र अभिनन्दन पर चर्चा की। वहीं वेद प्रकाश गुप्ता ने सभी उपस्थित शिक्षकों, विद्यार्थियों व अथितियों को शपथ ग्रहण कराई। शिक्षक राजीव कुमार गुप्ता प्रधानाचार्य, नरेंद्र कुमार शर्मा प्रवक्ता हिंदी, विपिन कुमार प्रवक्ता वाणिज्य, अलका शर्मा शिक्षिका अंग्रेजी, संजय शर्मा प्रवक्ता रसायन विज्ञान, दिनेश कुमार प्रशिक्षक शारीरिक शिक्षा के अलावा छात्र – गर्वित संगीत गायन, प्रियाँशी यादव खेल कबड्डी, श्रेया शर्मा इंटरमीडिएट प्रथम, कनिष्क सैनी हाई स्कूल प्रथम , प्राची शर्मा इंटरमीडिएट द्वितीय, शगुन चौधरी (हाई स्कूल द्वितीय को सम्मानित किया गया। इस दौरान संस्कार शाखा से शाखा अध्यक्ष अनिल मोघा, वेद प्रकाश, जुगल किशोर, हरशरण शर्मा, योगेंद्र शर्मा, राकेश तितोरिया, माधुरी गर्ग, सतीश गर्ग, मूलचन्द गुप्ता, एस एन शर्मा, डॉ नरेश शर्मा आदि उपस्थित रहे।
![]()
