बुलंदशहर। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। बुलंदशहर में कुछ कोलोनी ऐसी बसी हुई है जो अभी तक नगर पालिका क्षेत्र में दर्ज नही हो सकी है। उन कॉलोनी निवासी की मंशा हे की हमारी कोलोनी नगर पालिका परिसीमन में दर्ज हो ओर नगर पालिका की वो सभी मूलभूत सुविधाएं मिल सके। उसी क्रम नें शनिवार को भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह ने अपने स्थानीय कार्यालय पर बैठक कर नगर पालिका ईओ को बुलाकर अवगत कराया की बुलन्दशहर की इंद्रलोक कॉलोनी, बालाजी कॉलोनी, रामबिहार कोलोनी जिसमे लगभग 7 हजार लोग निवास करते है इन कोलोनियों को पालिका परिसीमन मे दर्ज कराया जाए। साथ ही कहा की इसी बाबत आज हमारी भाकियू महाशक्ति सूबे के मुखिया योगी आदित्य नाथ के नाम का एक ज्ञापन आपको को सौंप रहे है और चेतावनी देते हुए कहा की अगर 15 दिनों में ये तीनों कॉलोनियां नगर पालिका परिसीमन मे दर्ज नही की जाती है तो हम अनिश्चितकालीन का धरना-प्रदर्शन करेंगें जिसकी जिम्मेदारी नगर पालिका बुलंदशहर की होगी। इस मोके पर नगर पालिका ईओ नें कहा की यह मांग हमारे द्वारा बोर्ड बैठक में रखी जायेगी वहा से पास होकर शासन को जायेगी वहा से पास हो या ना हो यह शासन की मर्जी है हमारी तरफ से देर नही की जायेगी। इस मौके पर सैकड़ो रिटायर्ड फौजी व विजय प्रजापति, सोनू भाटी, प्रदीप कुमार, सुनीता, गुड़िया, मधु फौजन ,बोबी सोलंकी, राम रतन, दुलीचंद, महेश, पृथ्वीसिंह मौजूद रहे।
![]()
