खुर्जा। ।भारत पुष्प। श्री रामलीला कमेटी (रजि0) द्वारा जंक्शन रोड स्थित श्री रामलीला मैदान पर श्री राम जी के उदघोष के साथ भूमि पूजन कार्यक्रम आरंभ हुआ। आचार्य पंडित वेद प्रकाश शर्मा एवं पंडित प्रेम प्रकाश शर्मा द्वारा मंत्रोच्चारण कर संकटमोचन हनुमान जी महाराज और माता सरस्वती की पूजा अर्चना कर श्री रामलीला महोत्सव के सफल आयोजन की कामना की गई । मंच पर उपस्थित सभी कमेटी सदस्यों ने भी रामलीला महोत्सव को  सफल बनाने के लिए प्रार्थना की। श्री रामलीला महोत्सव कमेटी के भूमि पूजन कार्यक्रम के साथ ही आगामी श्री रामलीला महोत्सव का विधिवत शुभारम्भ वैदिक मंत्रो के साथ सम्पन्न हो गया। पूजन कार्यक्रम रामलीला के प्रधान पुनीत साहनी एवं कार्यक्रम की मुख्य अतिथी मीनाक्षी सिंह विधायक के द्वारा सम्पन्न कराया गया उसके पश्चात प्रसाद वितरण एवं भव्य रामलीला कार्यक्रम के संकल्प के साथ भूमि पूजन कार्यक्रम सम्पन हुआ। इस अवसर पर श्री रामलीला कमेटी के प्रधान पुनीत साहनी विक्की, जनरल मैनेजर दीपक गर्ग, महामंत्री सचित गोविल, कोषाध्यक्ष सचिन बंसल, ऋषभ शर्मा, डीसी गुप्ता, दिनेश चौधरी, मुकेश सोलंकी, वेद प्रकाश मालिक, अशोक अग्रवाल टिम्मी, राहुल सिंह, राम दिवाकर, राजीव वार्ष्णेय, देवेंद्र आर्य, उमा शंकर गर्ग, रामलीला कमेटी मीडिया प्रभारी रजत अग्रवाल, विशाल वाधवा, सुधांशु दत्त शर्मा, आशीष गोयल, अजय शर्मा, वासुदेव शर्मा, महेश पोद्दार, प्रेम प्रकाश अरोरा, रमाकांत शर्मा, ललित गुप्ता, भारत पोद्दार, शिवम् कालरा, दीपक बाटला, अरुण गर्ग, बब्बू प्रधान, महेश चौधरी, रोहताश चौहान, पवन गुप्ता, शुभम गुप्ता, रवी अग्रवाल, संजय, सतीश शर्मा, नवीन कुमार, रोहताश गुप्ता, दिनेश सिंह, अनिल गुप्ता, विनीत आर्य, गगन अरोरा, विकाश वर्मा, शशिकांत आर्य सहित बड़ी संख्या मे कार्यकारिणी समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *