खुर्जा। ।भारत पुष्प। सतनामी कन्या विद्यापीठ रुकनपुर के प्रांगण में भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति व द्वितीय राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म दिवस “शिक्षक दिवस” के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन व सरस्वती वंदना के साथ हुआ। बीए की छात्राओं निधि शर्मा, सानिया शर्मा, बविता व शिखा ने सुर और लय में सरस्वती वंदना प्रस्तुत की l तत्पश्चात शिवानी काजल मुस्कान ने स्वागत गान प्रस्तुत किया। उसके बाद प्रियंका, शिवानी व रुखसार ने गुरु वंदना प्रस्तुत की l कंगना, स्नेहा व कीर्ति ने डॉ राधाकृष्णन के विचारों को प्रस्तुत किया। मुख्य अथिति शरत चंद्र रमोला ने समाज में शिक्षक की भूमिका को उद्घाटित किया। डॉ जय किशोर शर्मा ने डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के परिचय के साथ उनके राजनैतिक व दार्शनिक विचारों को छात्राओं के सम्मुख रखा। कार्यक्रम के आयोजन में प्राध्यापिका निशि शर्मा, भारती शर्मा और पायल शर्मा का विशेष योगदान रहा। विद्यापीठ चेयरमैन सतगुरु बाबा रोहित कुँवर जी साहिब, सचिव देवेश कुमार और पूर्व प्राचार्य प्रोफेसर केडी शर्मा आदि मौजूद रहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *