खुर्जा। ।भारत पुष्प। एंटी करप्शन मूवमेंट भारत के द्वारा शिक्षक दिवस के उपलक्ष में नॉर्मल स्कूल में शिक्षक सम्मान समारोह कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 51 शिक्षकों को उत्कृष्ट व प्रशंसनीय कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष दिनेश वर्मा ने कहा कि गुरुओं के बिना हम कुछ भी नहीं है आज जो भी कुछ है गुरुओं की बदौलत है। नगर अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह सोलंकी ने कहा कि जो गुरुओं का सम्मान नहीं करते हैं वह भविष्य में आगे नहीं बढ़ पाते । कार्यक्रम के विशेष मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार डबराल, मुख्य अतिथि शकुल तायल एवं विशिष्ट अतिथि राम दिवाकर भाजपा नेता द्वारा शिक्षकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव विपिन सिसोदिया द्वारा किया गया। कार्यक्रम में वीरेंद्र कुमार गुप्ता, चमन लाल जुनेजा, डीसी गुप्ता कांटे वाले, अनिल कुमार, पप्पी गुप्ता, सोनू शर्मा, पंकज सैनी, पुनीता शर्मा मनोज गुप्ता, पवन कुमार, नीरज कुमार, सुदेश कुमार, राहुल सैनी आदि का विशेष सहयोग रहा।
![]()
