खुर्जा: ।भारत पुष्प। सोमवार को रोटरी क्लब खुर्जा द्वारा आंखों के  ऑपरेशन का मुफ्त  कैंप आई-केयर दयावती मूलचंद  रोटरी नेत्र चिकित्सालय किला रोड खुर्जा में लगाया गया। क्लब अध्यक्ष रो. अराध्य कुमार, सचिव रो. सुशील ढींगरा जी व कोषाध्यक्ष रो. कुलदीप शर्मा जी ने बताया कि इस कैंप में सभी आंखों के रोगियों की मुफ्त  जांच की गई और आपरेशन योग्य रोगियों के मोतियाबिंद का मुफ्त ऑपरेशन किया जाएगा। जिनका आज रजिस्ट्रेशन हो गया है उन सभी का बिल्कुल निशुल्क ऑपरेशन किया जाएगा।  जिसमें रोगियों को ऑपरेशन के बाद की दवाइयां व काले चश्मे निःशुल्क दिए जाएंगे। गंभीर रोगियों के ऑपरेशन आई केयर नोएडा में किए जाएंगे। रोगियों के नोएडा आने जाने व खाने पीने की व्यवस्था निःशुल्क रहेगी। इस अवसर पर कार्यक्रम सयोजक रो. दिनेश चौधरी जी व रो. राकेश सिंघल ने बताया कि  251 रजिस्ट्रेशन हुए हैं। जिसमें से  72 मोतियाबिंद के ऑपरेशन किए जाएंगे। मोतियाबिंद के ऑपरेशन संख्या बल अधिक होने कारण  ऑपरेशन पांच दिनों में किए जाएंगे।  दिनांक 9, 10, 11, 12 और 19 सितंबर में सभी ऑपरेशन  बिल्कुल निःशुल्क किए जायेंगे। रो. एसपी दादू जी, रो. जितेंद्र बंसल जी, रो. कुमुदेश गोस्वामी, रो. प्रशांत कुमार, रो. बकुल तायल, रो. पुनीत बंसल, रो. योगेश बंसल, रो. विनोद गर्ग, रो. अनिल अग्रवाल आदि सदस्यों का विशेष सहयोग रहा I

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *