खुर्जा। ।भारत पुष्प। श्री जय शिव निष्काम सेवा मंडल के तत्वावधान में चल रही भागवत कथा के चौथे दिन की कथा श्रवण कराते हुए, कथा व्यास आचार्य अतुल कृष्ण जी महाराज ने सूर्य वंश की वंशावली का बखान करते हुए भगवान राम के जन्मोत्सव की कथा सुनाई और कहा भगवान अपने भक्तों की रक्षा करने के लिए और पापियों का नाश करने के लिए अवतार लेते हैं। राजा सागर के पुत्रों की मुक्ति की कथा सुनाते हुए महाराज श्री ने कहा कि राजा भगीरथ ने भगवान शिव को प्रसन्न कर, गंगा को पृथ्वी पर लाये और अपने पुरखों को मुक्ति प्रदान कराई ।

कथा के मुख्य अतिथि दीपक मेहता पंचवटी वालों ने अपनी पत्नी के साथ श्री भागवत कथा में पधार कर, दीप प्रज्वलन कर श्री भागवत जी का पूजन किया और महाराज श्री से आशीर्वाद प्राप्त किया। भागवत कथा में पधारे हजारों की तादाद में महिला -पुरुष भक्तों ने श्री मद भागवत कथा श्रवण कर प्रभु नाम की मस्ती में आनंद से झूम उठे। मंडल के गणेश गुप्ता, कौशल गुप्ता, राजकुमार लाला, नीलू, चारु गुलाठी, राजू रसिक, गगन अरोड़ा, जय भगवान शर्मा, गिरीश चंद्र गुप्ता, राजेश गोविल आदि समर्पित कार्यकर्ताओं ने भागवत कथा में सेवा – सहयोग कर पुण्य लाभ प्राप्त किया ।
![]()
