नरौरा। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। एक ओडियो जिला बुलंदशहर के थाना नरोरा के उपनिरीक्षक का सोशल मीडीया पर खुब जमकर वायरल हो रहा हे। इस ओडियों में उपनिरीक्षक 5 हजार रुपए के लेन-देन की चर्चा हो रही है। ओडियो का संज्ञान लेते हुए जिला कप्तान दिनेश कुमार ने आनन-फानन में नरोरा उपनिरीक्षक अनोखेलाल को लाईन हाजिर कर दिया है।
मामले को लेकर एएसपी डाक्टर तेजवीर सिंह नें बताया की सोशल मीडीया पर एक ओडियो वायरल हुआ था उस वायरल ओडियो का संज्ञान लेते हुए जिला कप्तान दिनेश कुमार ने नरोरा उपनिरीक्षक अनोखेलाल को लाईन हाजिर कर विभागीय जांच शुरु करा दी है। बताया गया कि वायरल ऑडियो में यह स्पष्ट नही हो पा रहा है की उपनिरीक्षक किस से बात कर रहे है और इस मामले की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है की दोषी है या नही और अग्रिम कार्यवाही जब ही की जा सकती है। जब जांच रिपोर्ट आयेगी।
![]()
