मेरा कोई न सहारा बिन तेरे, गुरुदेव सांवरिया मेरे।
खुरजा। ।भारत पुष्प। मानव कल्याण एवं आध्यात्मिक उत्थान में लगे श्री गोपाल संकीर्तन मंडल खुर्जा एवं दिव्य जीवन संघ शाखा खुर्जा के तत्वावधान में संत निवास पर विश्व शांति के प्रणेता एवं दिव्य जीवन संघ ऋषिकेश शिवानंद आश्रम के संस्थापक सदगुरुदेव स्वामी शिवानंद जी महाराज की 138 वीं जन्म- जयंती मंडल के सैकड़ो स्त्री- पुरुष भक्तों ने प्रभु नाम का संकीर्तन करते हुए धूमधाम से मनाई। मंडल के संरक्षक ठाकुर दुष्यंत सिंह, सचिव रमेश कुमार बंसल एवं कार्यक्रम अध्यक्ष जय प्रकाश अग्रवाल ने स्वामी शिवानंद जी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन किया। कार्यक्रम के संयोजक जय भगवान अग्रवाल ने कार्यक्रम का संचालन किया और स्वामी जी के जीवन वृत पर विस्तार से बताते हुए उनके जीवन की अनेक घटनाओं का संस्मरण कराया और कहा स्वामी जी एक अवतार पुरुष थे, उन्होंने देश और विदेशों में गरीब, असहायों की निस्वार्थ भाव से सेवा की। मंडल के संरक्षक ठाकुर दुष्यंत सिंह ने कहा स्वामी जी एक विलक्षण संत थे । मंडल के सचिव रमेश कुमार बंसल ने कहा सतगुरु देव कहते थे- निष्काम भाव से कर्म करो और बदले में किसी प्रकार की इच्छा मत करो, स्वामी जी कहते थे- बांटते रहो, बांटते रहो, हमें स्वामी जी के उपदेशों का अनुकरण कर जीवन को धन्य बनाना चाहिए। मंडल के मीडिया प्रभारी आचार्य जय भगवान शर्मा ने कहा- स्वामी जी एक दिव्य संत थे, उन्होंने MBBS की शिक्षा प्राप्त करने के बाद भी गरीब, असहायों की निस्वार्थ भाव से सेवा की । वे एक कुशल लेखक भी थे , उन्होंने 300 से अधिक पुस्तकें लिखी। उनके उपदेशों का अनुकरण करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कार्यक्रम में अवनेश बंसल, अरुण बंसल, सौरभ बंसल, डॉ आरसी वर्मा, जगदीश चंद्र बैंक वाले, अजय कौशल, विनय वर्मा, राजकुमार अग्रवाल, मंजू अग्रवाल, नीलिमा बंसल, ललिता अग्रवाल, केके बंसल, वासु सिंह, दिनेश कुमार, नीरज, सत्यप्रकाश, रजत अग्रवाल आदि उपस्थित सभी स्त्री-पुरुष भक्तों ने स्वामी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *