खुर्जा। ।भारत पुष्प। अगवाल हाईवे के निकट अरशद मेटल वर्क्स पर सरकारी सील लगा दी गई। जिसके बाद संचालकों में हडकंप मच गया। लेखपाल विश्वेन्द्र भाटी द्वारा क्षेत्र में सर्वे के दौरान अगवाल में हाईवे के पास से धुंआ उठते देखा गया। पता करने पर एक फैक्ट्री वहाँ चालू पाई गई।  उपजिलाधिकारी, प्रदूषण विभाग से क्षेत्रीय अधिकारी विमल एवं जेई सत्येंद्र, विद्युत विभाग से एसडीओ अविनाश, जीएसटी विभाग से डिप्टी कमिश्नर जयंत कुमार सिंह द्वारा संयुक्त छापेमारी की गई जिसमें पाया गया कि अरशद मेटल वर्क्स के नाम से चल रही इस फैक्ट्री के प्रदूषण विभाग और अग्निशमन विभाग से एनओसी नहीं थी। मेटल वर्क्स पर विद्युत विभाग का लगभग 14000 बिल बकाया था। प्रदूषण विभाग द्वारा फैक्ट्री की सभी मशीनों को सील कर दिया गया है। विद्युत विभाग द्वारा बकाया बिल भुगतान तक के लिए फैक्ट्री की विद्युत आपूर्ति बंद कर दी गई है। मौके पर 44 कमर्शियल सिलेंडर्स पाए गए जिसके क्रम में अग्निशमन विभाग और पुलिस विभाग द्वारा जाँच की जा रही है। जीएसटी विभाग द्वारा फैक्ट्री के अभिलेखों की जांच की जा रही है।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *