पहासू। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा।  थाना क्षेत्र के डाकघर में आधार कार्ड बनाने के नाम पर अवैध वसूली करने के गंभीर आरोप भारतीय किसान यूनियन पार्टी व हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओ ने लगाये। भारतीय किसान यूनियन अध्यक्ष आरडी शर्मा ने बताया की पहासू पोस्ट ऑफिस में कर्मचारी 1000 रुपए से लेकर 1100 तक की अवैध वसूली कर आधार कार्ड बनाते हैं और कार्यकर्ताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर आधार कार्ड के नाम पर हो रही अवैध वसूली को नही रोका गया तो हिंदू रक्षा दल  व भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता धरना देने पर विवश होंगे। इसी भ्रष्टाचार की बाबत पोस्टमास्टर ने लगाये गये सभी आरोपो को एक सिरे से खारिज करते हुए अपने कर्मचारीयों को पाक साफ बताया और कहा की हमारे पोस्ट ऑफिस में आधार कार्ड के नाम पर कोई अवैध वसूली नही की जा रही है जबकी भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता पोस्ट ऑफिस में ही खड़े होकर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते नजर आ रहै है। अब देखना होगा की  ऐसे भ्रष्ट कर्मचारीयों पर आला अधिकारी क्या कार्यवाही करते है या यह खेल ऐसे ही चलता रहेगा। इस मोके पर भारतीय किसान यूनियन व हिंदू रक्षा दल के लगभग 15-20 कार्यकर्ता राजकुमार शर्मा भारतीय किसान यूनियन प्रदेश सचिव,  पुष्पेंद्र शर्मा ब्लॉक अध्यक्ष, पहासू से राजेश सिंह, हिंदू रक्षा दल नगर अध्यक्ष के अलावा काफी लोग पर मौजूद रहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *