खुर्जा। ।भारत पुष्प। श्री जय शिव निष्काम सेवा मंडल के तत्वावधान में चल रही भागवत कथा के छठे दिन की कथा में, कथा व्यास आचार्य अतुल कृष्ण जी महाराज ने भगवान श्री कृष्ण की अनेक बाल लीलाओं, कालिया नाग नाथन और श्री गोवर्धन महाराज की कथा श्रवण कराते हुए , महाराज जी ने कहा – गोवर्धन महाराज भगवान श्री कृष्ण का ही रूप है, जो भक्त गोवर्धन महाराज की परिक्रमा करता है, उसके सब संकट प्रभु दूर करते हैं।
कथा में पधारे हजारों स्त्री पुरुष भक्त कथा सुन कर भगवान की भक्ति में झूम उठे। कथा के मुख्य अतिथि राजेश अरोरा एवं विशाल वाधवा ने दीप प्रज्वलन कर , श्री भागवत जी का पूजन किया। मंडल के पूरन चंद शर्मा गणेश गुप्ता, कौशल गुप्ता, विनोद खुराना,योगेंद्र गुप्ता, राजकुमार लाला ,नीलू, चारु गुलाठी , राजू रसिक , गगन अरोड़ा , आचार्य जय भगवान शर्मा , गिरीश चंद्र गुप्ता , राजेश गोविल आदि समर्पित कार्यकर्ताओं ने भागवत कथा में सेवा – सहयोग कर पुण्य लाभ प्राप्त किया ।
![]()
