शिकारपुर। ।भारत पुष्प। कस्बे में नई सड़क बनवाने की मांग को लेकर नरेश प्रधान धरने पर बैठे हुए थे। बुद्धवार को नरेशन प्रधान के नेतृत्व में समर्थन देने के लिएभारतीय किसान यूनियन महाशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह पहुंचे। साथ ही जिला अध्यक्ष चौधरी जितेंद्र सिरोही और नरेश प्रधान भूख हड़ताल पर बैठ गए। जिसकी सूचना मिलते ही मौके पर उप जिला अधिकारी, विधायक अनिल शर्मा, लोक निर्माण विभाग के एई, नगर पालिका शिकारपुर की अधिशासी अधिकारी नायब तहसीलदार, पुलिस क्षेत्रअधिकारी डिबाई भी मौके पर पहुंचे। जहां भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति के कार्यकर्ताओं ने सभी को धरने पर बिठाए रखा। शाम के समय अधिकारियों एवं विधायक ने जूस पिलाकर अनशन खत्म करवाया और 1 महीने में नई सड़क बनवाने की टेंडर प्रक्रिया करने का आश्वासन दिया। कहा गया कि आज से ही गड्ढा मुक्ति का कार्य चालू करा दिया गया। इसके बाद धरने को समाप्त किया गया।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *