बुलंदशहर। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। आजकल के काफी बच्चे पढ़कर आला अधिकारी बनकर अपने गांव नही बल्कि जिले व देश का नाम रोशन कर देते है और साथ ही साथ उन मात-पिता के अलावा गुरुओं का भी नाम सुविख्यात कर देते है।  जनपद बुलंदशहर के चाँदपुर रोड़ की शिव कोलोनी निवासी ठाकुर भंवर सिंह के पुत्र लखन तौमर ने ऐसा ही कारनामा कर दिखाया है। लखन तौमर सेना में लेफ्टिनेंट का हौदा पाकर गांव की ही नही बल्कि जिला बुलंदशहर का नाम रोशन कर दिखाया है । शिव कालोनी निवासी ठाकुर भंवर सिंह ने बताया की लखन तौमर की बचपन से ही सेना में भर्ती होकर देश की सेवा करने की मंशा थी जिस कारण लखन सदैव ही कड़ी मेहनत को अंजाम देकर हर परीक्षा में सफलता हासिल करते हुए आज उसने अपने लक्ष्य को प्राप्त कर प्राप्ति कर सफलता हासिल कर ली ओर बताया कि उनके पूर्वज देश की आज़ादी से पहले से ही सेना में रहकर देश की लगातार सेवा करते आ रहे हैं और ये क्रम बदस्तूर आगे भी जारी रहेगा और सेना में भर्ती होना और देश की सेवा करने पर हमारे परिवार को गर्व महसूस होता है। देश के लिए मर मिटना गर्व और सम्मान की बात है। वैसे ठाकुर भंवर सिंह पुत्र श्री सोहन सिंह मूल रूप से गांव पितोवास थाना गुलावठी बुलंदशहर के निवासी हैं।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *