नरसेना। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। देर रात बुलन्दशहर के थाना नरसैना पुलिस-स्वाट टीम व लूट करने वाले 3 शातिरों संग हुई मुठभेड में 2 शातिर लूटेरे घायल अवस्था में गिरफ्तार हो गये और अन्य साथी फरार होने में कामयाब हो गया पुलिस तलाश में जुटी। पुलिस ने बताया की रात को जब बुलंदशहर के थाना नरसैना पुलिस-स्वाट टीम बुगरासी चौकी क्षेत्र के केला मोड़ के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी तभी सामने सें एक बाईक पर 03 संदिग्ध आते दिखाई दिये तो पुलिस ने उनको रुकने का ईशारा किया तो वो भागने लगे पुलिस के पिछा करने पर अपने आप को घिरा देख पुलिस पर फायरिंग शुरु कर दी तो पुलिस ने जबाबी कार्यवाही व आत्मरक्षा में फायरिंग की तो 02 बदमाशों के पैर में गोली लग गयी और दोनों को घायल अवस्था मे गिरफ्तार कर लिया और उसका साथी फरार हो गया जिसकी पुलिस तलाश में जुट गयी और बताया की घायल आरोपी की पहचान फैजान व राकेश हापुड़ निवासी को गिरफ्तार कर लिया गया और वसीम हापुड़ निवासी फरार होने में कामयाब हो गया और बताया की इनसे पूछताछ में इन्होने बताया की इन लोगो ने बीते 05 सितम्बर 25 को नरसैना क्षेत्र में सर्राफा व्यापारी के जो लूट की थी वो हम ही की है। इनके कब्जे से अवैध तमंचा, जिंदा व खोका कारतूस, अपाची बाईक, लूटी गयी ज्वैलरी बरामद की गयी है।
![]()
