खुर्जा। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। बीती रात 14 सितम्बर 25 को जिला बुलन्दशहर के थाना खुर्जा के ब्लाक प्रमुख की गला रेतकर हत्या कर दी इस हत्याकांड से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। सूचना पर स्थानिय पुलिस के अलावा आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया ओर पुलिस साक्ष्य जुटाने मे लग गई। एएसपी डाक्टर तेजवीर सिंह नें बताया की बीती रात को 112 न0 पर सूचना मिली थी की खुर्जा के गांव जाहीदपुर कला में पूर्व ब्लाक प्रमुख विनोद चोधरी की गला रेतकर हत्या कर दी है।

सूचना पर स्थानिय पुलिस व फोरेंसिक टीम घटना स्थल पर पहुंच गए और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ओर बताया की इस हत्याकांड से संबंधित कुछ अहम सुराग हाथ लगे है और साक्ष्य जुटाये जा रहे हे इस हत्याकांड का जल्द ही खुलासा कर दिया जायेगा। इस हत्याकांड के बारे में मृतक विनोद चौधरी के भाई नें बताया की बीती रात को हमारे भाई ब्लाक प्रमुख की किसी ने गला रेतकर हत्या कर दी सूचना पर स्थानिय पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गयी है बताया की मृतक के बच्चे दिल्ली रहते थे ओर विनोद चोधरी अकेले यही रहते थे इन्होने कोई मामला सुलझाया था और इनको धमकी भी मिली थी जिसकी पुलिस में शिकायत भी दी गई थी।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *